गुजरात को मिलेगा एक और नया तोहफा, सूरत के (हजीरा) और दीव के बीच क्रूज सुविधा शुरू होगी

हितेन शुक्ला,गुजरात

केंद्रीय मंत्री श्री मनसुखभाई मांडविया ता:31.3.2021 को ई-लॉन्च करेंगे हजीरा-घोघा के बीच भारत सरकार द्वारा शुरू की गई रो-पैक्स नौका की शानदार सफलता के बाद, एक और सेवा शुरू की गई. सूरत और दीव के हजीरा पोर्ट (एस्सार पोर्ट) के बीच क्रूज सेवा श्री मनसुख मंडविया,केंद्रीय मंत्री पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग द्वारा 31.3.2071 को शाम 5:30 बजे हजीरा से शुरू की जाएगी।

क्रूज प्रत्येक सोमवार और बुधवार शाम को हजीरा को प्रस्थान करेगा और अगली सुबह दीव में वापस आएगा और अगली सुबह हजीरा लौट जाएगा। एक-तरफ़ा यात्रा में लगभग 15 से 18 घंटे लगेंगे। 500 यात्रियों की क्षमता वाले इस क्रूज में 12 केबिन भी हैं। क्रूज दीव के लिए एक सप्ताह में दो चक्कर लगाएगा और शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सूरत हाई-सी की यात्रा करेगा। यह क्रूज गेमिंग लाउंज, वीआईपी लाउंज, डेक पर मनोरंजन आदि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं।

ठीक 4 महीने पहले भारत सरकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीके हाथों ‘हजीरा-घोघा ’रो-पैक्स सेवा शुरू की गई है। केवल 4 महीनों में, 1 लाख से अधिक यात्रियों और हजारों वाहनों ने इस सेवा का लाभ उठाया है। इस सेवा की बड़ी सफलता के बाद, हजीरा से दीव तक की क्रूज सेवा को केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया द्वारा 31.3.2021 को शुरू किया जा रहा है।