घने कोहरे के कारण दिल्ली समेत इन राज्यों में जीरो रही विजिबिलिटी

दिल्ली में आज सुबह और दिनों के मुकाबले बहुत ज्यादा कोहरा दर्ज किया गया है, जिसके चलते लोगों को सुबह के वक्त काम करने में पेरशानी आई… और ठंड ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है… घने कोहरे के चलते दिल्ली, लखनऊ, और अमृतसर में जीरो विजिबलिटी दर्ज की गई है… साथ ही इन इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है… मौसम विभाग के मानें तो 18 जनवरी को ही विजिबलिटी में सुधार होने की संभावना है… विजिबिलटी जीरो होने के चलते दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम 4 उड़ाने देरी से चली और एक उड़ान रद् भी हो गई… उधर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, बिहार में भी घना कोहरे के साथ हार्ड कंपाने वाली ठंड का लोग सामना कर रहे हैं… कोहरे और ठंड की मार झेल रहे लोगों के लिए सर्द हवाएं भी परेशानी खड़ी कर  रही हैं… पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते ही मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ रही है… और आने वाले दिनों में उत्तर भारत के लोगों को कोहरे और ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है… मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है… कि दिल्ली के पालम में सुबह 5 बजकर 30 मिनट में 9.8 तापमान दर्ज किया गया है… दिल्ली में रात से ही यहां पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते ज्यादातर इलाको में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई है…