भारत सरकार की पहल “ लोकल फोर वोकल ” एवं रेल मंत्रालय के सहयोग से

एक बार पुनः यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे केटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन(IRCTC), क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद द्धारा नववर्ष के मोके पर चार विशेष प्रवासी ट्रेन चलाने की पेशकश की है। IRCTC के प्रबंधक श्री अनिल गोयल एवं श्री एम. एच. खान ने प्रेस वार्ता में बतया की IRCTC माह फ़रवरी 2021 में दो पिलग्रिम स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन एवं मार्च 2021 में दो भारत दर्शन ट्रेने चला रही है. यह सभी ट्रेनें राजकोट से शुरू की जाएंगी और राजकोट वापिस लोटेगी | जिसमे ट्रेन यात्रा, भोजन (नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का भोजन), रोड परिवहन के लिए बस व्यवस्था ,धर्मशाला आवास और टूर एस्कॉर्ट ,टूर गाईड कोच सुरक्षा गार्ड की सुविधा , हाउसकीपिंग और अनाउंसमेंट कि सुविधा उपलब्ध रहेगी | इसकी जानकारी एवं टिकट ऑनलाइन बुकिंग सुविधा www.irctctourism.com पर उपलभ्ध है और यात्री अहमदाबाद ,वड़ोदरा और राजकोट कार्यालय से तथा अधिकृत एजेन्टो से भी बुकिंग करा सकते है |

श्री एम. एच.खान ने यह भी कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए यात्रियों कि सुरक्षा के लिए सभी यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। यात्रियों को कोरोना प्रोटेक्शन की सभी सुविधाएँ प्रदान की जाएगी ।”आरोग्य-सेतु” ऐप डाउनलोड करना सुनिश्चित किया जायेगा। ट्रैन के कोच को और यात्रिओ के सामान को सेनेटाइज किया जायेगा। यदि कोई यात्री अस्वस्थ होता है तो सेपरेट कोच की भी व्यवस्था रहेगी।

विश्वव्यापी कोविड -19 समस्या को देखते हुए IRCTC द्धारा समस्त कोविड सेफ्टी उपाय अपनाये जायेगे। यात्रिओ को एक सुखद धार्मिक यात्रा कराई जाएगी। यात्रिओ से भी अपेक्षा है की अपनी यात्रा को सुखद बनाने हेतु केन्द्र एव राज्य शासन द्धारा जारी कोविड -19 के सुरक्षा नियमो का पालन करना सुनिश्चित करे और IRCTC को सहयोह करे।