गाजियाबाद की साहिबाबाद पुलिस ने सेक्स रैकेट गिरोह को आखिरकार पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शालीमार गार्डन के विक्रम एन्क्लेव इलाके में सेक्स रैकेट चलता है , इसी आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर सेक्स रैकेट की सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ ही वहां मौजूद 7 युवक और युवतियों को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर और अन्य कई राज्यों से ग्राहकों को बुलाया करती थी। केवल इतना ही नहीं बल्कि इन जगहों पर वह लड़कियों की सप्लाई भी कराती थी।
इस क्षेत्र के पुलिस अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया की काफी लंबे समय से यहां देह व्यापार का धंधा चलाने की खबर हमें प्राप्त हो रही थी , विक्रम एन्क्लेव के प्लाट नंबर 15 पर बनी इमारत के तीसरी मंजिल के फ्लैट नंबर 305 में यह धंधा चलाया जा रहा था। इस देह व्यापार की सूचना कई बार स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस को दी गई थी।
इस जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह, साहिबाबाद थाना प्रभारी अनिल शाही, शालीमार गार्डन चौकी इंचार्ज अन्नू कुमार व पुलिस टीम महिला कांस्टेबलों के साथ शनिवार की रात फ्लैट पर छापेमारी की। पुलिस ने देह व्यापार का संचालन कर रही महिला को गिरफ्तार किया , इसके साथ ही वहां से 7 युवक और युवतियों को भी गिरफ्तार किया।
इन गिरफ्तार युवकों में सन्नी निवासी अलीगढ़, आकाश निवासी लोनी गाज़ियाबाद, प्रवीण निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली, शुभम निवासी जालंधर पंजाब, सूरज निवासी जवाहर पार्क साहिबाबाद, अभिषेक निवासी जालंधर पंजाब व मोहम्मद इकबाल निवासी विक्रम एन्क्लेव साहिबाबाद हैं। यह सभी आरोपी अब जेल में हैं।



![Depression [remnant of the Severe Cyclonic Storm ‘NISARGA’] over north-western parts of Vidarbha and adjoining Madhya Pradesh Depression [remnant of the Severe Cyclonic Storm ‘NISARGA’] over north-western parts of Vidarbha and adjoining Madhya Pradesh](https://www.countryandpolitics.in/wp-content/uploads/2020/06/monso-150x131.jpg)
