दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में रोजा इफ्तार

विनोद तकिया वाला

नई दिल्ली 31 मई 2019- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित रोजा-इफ्तार पार्टी में शिरकत करने आए हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित सहित अल्प संख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद, पूर्व विधायक हारून युसुफ, हसन अहमद, मतीन अहमद, मंगतराम सिंघल, जितेन्द्र कोचर, रमाकान्त गोस्वामी, रोहित मनचन्दा, हरनाम सिंह, डा. नरेन्द्र नाथ, जिला अध्यक्ष मौ. उस्मान तथा अल्पसंख्यक विभाग के चेअरमेन अली मेहँदी भी मौजूद थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित ने कहा कि रोजा-इफ्तार हमें आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए आपस में मिलकर बैठने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि हर धर्म में उपवास और व्रत का जो महत्व होता हैवही इस्लाम में रोजे का है। रोजा व्यक्ति को संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

 

सिक्ख  संगत की तरफ से एक छबील भी लगाई गई है जिसमे सिक्ख संगत शर्बत पिला रहे थी।

 

श्रीमती दीक्षित ने कहा कि इस पावन मौके पर जिस प्रकार समाज के हर वर्ग और संप्रदाय के लोग मिल जुलकर रोजा इफ्तार में शरीक होते हैंवही हमारे भारत देश की गंगा जमुनी सभ्यता और संस्कृति की विशेष पहचान है।    

·