भगवान परशुराम जयंती पर महाआरती

पश्चिमी दिल्ली – ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ , दिल्ली इकाई द्वारा भगवान  परशुराम जी की महाआरती  का आयोजन किया गया। कुंवर सिंह नगर स्थित बीएसएस दिल्ली कार्यालय में आयोजित  महाआरती से पूर्व संकीर्तन किया गया  जिसमे सैकड़ो की संख्या में विप्रजनों  महिलाओ पुरुषो ने भाग लिया । कार्यक्रम के  प्रचारक अनुपम उपाध्याय द्वारा ब्राह्मणों की वित्तीय आत्मनिर्भरता का विषय उठाया गया।  ब्राह्मणों के रोजगार हित एवं आर्थिक कल्याण हेतु कार्य विषय पर चर्चा हुई । समाधान सुझावों में बी एस एस प्रमुख श्रीनाथ पांडेय  प्रचार प्रमुख लक्ष्मण ,  दिल्ली प्रान्त के संगठन मंत्री  जुगनू शुक्ला ने अपना मत स्पष्ट किया।  बीएसएस महासचिव विजय तिवारी ने स्वीकार किया कि इस दिशा में कठोर प्रयत्नों की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बब्बन उपाध्याय, संत शिरोमणि महाराज सतीश मिश्रा  अश्वनी मिश्रा,  राजनाथ मिश्रा,  शारदा पांडेय,  इंदु तिवारी,  पुष्पा दुबे एवं   नीलम त्रिपाठी सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।
विशेष बात यह है ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की देश की सभी राज्यो की इकाईयो द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में इस सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।