दिल्ली प्रदेश  महिला कांग्रेस का केजरीवाल आवास पर प्रदर्शन 

नई दिल्ली – महिला आरक्षण की माँग को लेकर दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर शांतिपूर्व प्रदर्शन किया गया। एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गाँधी के जन्म दिन पर  अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ साई अनामिका के अगुवाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के 33 % महिला आरक्षण के मुद्दे पर असहयोगात्मक , लापरवाह व संवेदनहीन रवैये के विरोध में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दिल्ली महिला कांग्रेस की सभी ज़िलों व ब्लॉकों की अध्यक्षों ने अपनी अपनी टीम के साथ भाग लिया। डॉ अनामिका की अगुवाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को उनके निवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा गया और महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनको इस विधेयक को पारित करवाने के लिये आगामी संसद सत्र में पारित करने के लिए कहा।