नाट्य रूपांतरण द्वारा कोरिया के साथ प्राचीन संबध की कहानी

नई दिल्ली, अगस्त 2017: वैसे तो सभी ने प्राचीन अयोध्या स्थित राजकुमारी हूर की कहानी सुनी ही होगी। पूरी
दुनिया में अयोध्या को भगवान राम के कारण पहचाना जाता है, लेकिन कोरिया के लोगों का अयोध्या से जुड़ाव का
कारण कुछ और भी है। कोरिया के पौराणिक दस्तावेजों के अनुसार अयोध्या की एक राजकुमारी, कोरिया की
महारानी बनी थी। इसी कहानी पर आधारित लाजपत नगर स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत ने एसटीज भारत
संघ मिलकर नाट्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया था।
यह प्रतियोगिता नाटकीय कला के रूप में राजकुमारी हूर की कहानी को विकसित करने के लिए पिछले वर्ष शुरू की
गई थी। कई वर्षों से प्रचालित इस कहानी में कोरिया के गाया राज्य के राजा सूरो का विवाह आयोध्या की
राजकुमारी हूर से हुआ था। माना जाता है की इस विवाह के बाद ही रानी सूरो द्वारा कोरिया के सबसे बड़े वंश की
शुरुआत हुई।
प्रतियोगिता की शुरुआत प्ले के एक स्क्रीन प्ले राइटिंग से हुई जिसमे 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया,
प्रतियोगिता के दूसरे चरण में केवल 10 प्रतिभागियों को ही मौका मिला। इस प्रतियोगिता के जज रहे: इस
प्रतियोगिता के जज रहे: त्रिपुरारी शर्मा, अभिनय निदेशक – नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, अमिताभ श्रीवास्तव, संगीत
नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए विजेता, विभोरी देशपांडे, पुणे स्थित प्रसिद्ध थिएटर अभिनेता ।
सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट विजेता राजेश निर्मल रहे, जिन्हे गन्धर्व दीवान द्वारा अनुवादित 'टेल ऑफ़ मैनी किंगस एंड दी
क्वीन' के लिए 1 लाख नकद से नवाज़ा गया। वही मंजिमा चटर्जी को ' दी लेजेंड ऑफ़ क्वीन ह्यौ' एवं रुमा घोष
को 'लेजेंड ऑफ़ क्वीन हुह' के लिए सैमसंग गैलेक्सी फ़ोन से सम्मानित किया गया।
किम क्युंग हन, कोरिया गणराज्य दूतावास, सलाहकार मंत्री (राजनीतिक) ने शीर्ष 3 विजेताओं को सम्मानित करते
हुए कहा कि भारत और कोरिया न केवल तकनीकी और आर्थिक संबंध से मजबूत हैं, बल्कि दोनों देश ऐतिहासिक
गहराईयों से भी जुड़े है। भारत ने स्वतंत्रता के दौरान हुए युद्ध के समय कोरिया का समर्थन किया था, अब कोरिया
की बारी है की वो भारत के साथ सभी संभव पहलुओं का समर्थन करे।
किम कुम प्योंग – निदेशक, कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत ने कहा की, अयोध्या की राजकुमारी हूर की कहानी को
हाल ही में काफी अवधान प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक कड़ी को देखते हुए, हम भविष्य में भारत देश के साथ
मजबूत सबंध की साझेदारी करना चाहेंगे।