शांतिगिरि आश्रम के रजत जयंती मन्दिर का लोकार्पण करेंगे ‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

विनोद तकियावाला
नई दिल्ली: शांतिगिरि आश्रम के रजत जयंती मन्दिर का लोकार्पण
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 नवंबर, सोमवार को शाम 5 बजे करेगें।दक्षिणी दिल्ली के साकेत में शांतिगिरि आश्रम के नवनिर्मित रजत जयंती मंदिर का लोकार्पण करेंगे। सांसद अनिल जैन समारोह की अध्यक्षता करेंगे और सांसद शशि थरूर मुख्य भाषण देंगे।सुप्रसिद्ध गोकुलम समूह के अध्यक्ष गोकुलम गोपालन मुख्य अतिथि होंगे। शांतिगिरि आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चैतन्य ज्ञान तपस्वी और महासचिव स्वामी गुरुरत्नम ज्ञान तपस्वी इस अवसर पर उपस्थित होंगे।12,000 वर्ग फुट के सिल्वर जुबली कॉम्प्लेक्स में भूतल पर प्रार्थनालय, पहली मंजिल पर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, दूसरी मंजिल पर योग कल्याण और तीसरी मंजिल पर एकीकृत आयुष उपचार केंद्र होंगे।राष्ट्रीय राजधानी में शांतिगिरि आश्रम के 25 वर्षों की गतिविधियों के स्मरणोत्सव में कई समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस श्रंख्ला में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना 17 नवंबर,शुक्रवार,को शाम 5 बजे एक-वर्षीय रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।रजत जयंती मंदिर में दीप-प्रज्ज्वलन 19 नवंबर, रविवार, को आश्रम गुरुस्थानीय अभिवन्द्या शिष्यपूजिता अमृता ज्ञान तपस्विनी द्वारा किया जाएगा। अभिवन्द्या शिष्यपूजिता 16 नवंबर, गुरुवार, को दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।हवाई अड्डे पर संन्यासियों और भक्तों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। दिल्ली की तीर्थयात्रा के दौरान शिष्यपूजिता के साथ संन्यासी, संन्यासिनी और ब्रह्मचारिन सहित लगभग 300 लोग होंगे।
शान्तिगिरि आश्रम के संस्थापक गुरु, नवज्योति श्रीकरुणाकर गुरु, के भौतिक प्रस्थान के बाद शिष्यपूजिता अमृता ज्ञान तपस्विनी शांतिगिरि गुरु परंपरा का मार्गदर्शन कर रही हैं। गुरुस्थानीय शिष्यपूजिता दूसरी बार नई दिल्ली के साकेत, पुष्पविहार, स्थित शांतिगिरि आश्रम का दौरा कर रही हैं। लगभग 14 साल पहले 2009 में वह यहां पहली बार आईं थीं।
।शान्तिगिरि आश्रम ने 1998 में दिल्ली में अपनी गतिविधियाँ शुरू की थीं। गुरु के चार भक्तों के द्वारा शुरु किए गए प्रयासों से दिल्ली में शांतिगिरि आयुर्वेद सिद्ध अस्पताल की स्थापना की गई । रजत जयंती मंदिर का निर्माण 2002 में शुरु किया गया था। रजत जयंती कार्यक्रमों के सह- संयोजक स्वामी भक्तदत्तन ज्ञान तपस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से गुरु के भक्तों के आगमन के साथ गुरुस्थानीय शिष्यपूजिता के स्वागत के लिए दिल्ली आश्रम में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। डॉ किरण एस.,रंजीत देवराज और अर्चना राजीव ने भी पत्रकारों से बात की।