मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे ब्रिटिश PM ऋषि सुनक, लगाए ‘जय सियाराम’ के नारे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मंगलवार को आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुए… मोरारी बापू की रामकथा कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में हो रही है… ऋषि सुनक ने इस दौरान मोरारी बापू की व्यासपीठ पर ‘जय सियाराम’ का नारा लगाते हुए पुष्पांजलि भी अर्पित की… यहां मोरारी बापू की रामकथा सुनने पहुंचे ऋषि सुनक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरारी बापू की रामकथा में उपस्थित होना सम्मान और खुशी की बात है… उन्होंने कहा कि वो यहां प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि हिंदू के रूप में शामिल हुए हैं… सुनक ने कहा, ‘मेरे लिए आस्था बहुत निजी मामला है… ये मेरे जीवन के हर पहलू में मेरा मार्गदर्शन करती है… प्रधानमंत्री बनना बड़ा सम्मान है, लेकिन ये कोई आसान काम नहीं है… हमें कठिन फैसले लेने पड़ते हैं… और हमारा विश्वास मुझे अपने देश के लिए सबसे बेहतर करने के लिए साहस और शक्ति देता है.’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं चांसलर था, तब 11 डाउनिंग स्ट्रीट पर दिवाली पर दीये जलाना अद्भुत और विशेष क्षण था… मुझे गर्व है कि 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मेरी टेबल पर भगवान गणेश की सुनहरी मूर्ति है.’ सुनक ने कहा कि मुझे ब्रिटिश होने और हिंदू होने पर गर्व है…