पीएम नरेंद्र मोदी आने वाली 12 फरवरी को राजस्थान के दौसा जिले के दौरे पर जाने वाले हैं… लेकिन उससे पहले दौसा में 1000 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है जिससे हड़कंप मच गया है… यहां सफेद बोरियों में 1000 किलो विस्फोटक भरा हुआ मिला है… इतने ज्यादा विस्फोटक से किसी भी शहर को धमाके करके दहलाया जा सकता है… बता दें कि विस्फोटक की इस बड़ी खेप को राजस्थान की दौसा पुलिस ने पकड़ा है… इसमें 65 डेटोनेटर, 360 विस्फोटक गुल्ले और 13 कनेक्टिंग वायर बरामद किए गए हैं… ये बरामदगी भांकरी रोड से हुई है… गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश मीणा के रूप में हुई है… पुलिस इस बिंदु पर भी जांच और पूछताछ कर रही है कि कहीं इसका पीएम के दौरे से कोई लिंक तो नहीं है… पुलिस के अनुसार, यह विस्फोटक अवैध माइनिंग में इस्तेमाल में लिया जाना था… आज इसकी सप्लाई होनी थी… मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ये बरामदगी की गई है… और मामले में पूरी जांच के बाद ही सच सामने आएगा…
