भारत पहुंची S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की पहली खेप पंजाब में तैनात

देश की हवाई सुरक्षा क्षमताओं को और बेहतर बनाने की दिशा में आज भारतीय वायु सेना ने पंजाब सेक्टर में पहला एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर दिया है… सरकारी सूत्रों ने एएनआइ को बताया, ‘पंजाब सेक्टर में पहली खेप की तैनाती की जा चुकी है… यह पाकिस्तान और चीन दोनों के हवाई हमलों से देश को बचाने में सक्षम है… इस महीने के शुरुआत में ही रूस में निर्मित ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 की सप्लाई भारत में शुरू हो गई थी… बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के हाल में हुए भारत दौरे के दौरान इसकी सप्लाई जल्द करने का भरोसा दिया था… अगले साल इसकी दूसरी खेप भी मिलने की संभावना है… इस तरह की कुल 5 यूनिट भारत को मिलनी है… चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए भारत को एस-400 की बहुत जरूरत थी… हालांकि अमेरिका इस सौदे का शुरुआत से विरोध कर रहा है… यह सिस्टम पंजाब सेक्टर में तैनात किया गया है… यहां से यह पाकिस्तान और चीन दोनों के खतरों से निपट सकता है… अक्टूबर 2019 में रूस और भारत ने एस-400 की सप्लाई को लेकर डील की थी… रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो द्वारा बनाया गया यह सिस्टम 400 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन की मिसाइल, ड्रोन और एयरक्राफ्ट पर हवा में ही हमला कर सकता है… दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है… भारत और रूस के बीच एस-400 की 5 यूनिट के लिए 2019 में करीब 40 हजार करोड़ रुपये की डील हुई थी…