कोरोना महामारी से अभी देश पूरी तरह से उबर भी नहीं पाया था कि अब इसके नए सब वेरियंट जेएन.1 ने दस्तक दे दी है… कोरोना के नए वेरियंट जेएन.1 के कुल 21 मामले सामने आ चुके हैं इनमें 19 मामले गोवा से जबकि महाराष्ट्र और केरल से एक-एक मामला सामने आया है… कोरोना के नए केसों में बढ़ोतरी के बाद देशभर में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,669 हो गई है… उधर केरल में कोरोना से तीन और लोगों की मौत हो गई है… इससे पहले देश में मंगलवार को 21 मई के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के 614 मामले दर्ज किए गए थे… वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भी देश में कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की… इसमें उन्होंने राज्यों से उचित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की योजना बनाने के लिए कोविड-19 मामलों, लक्षणों और मामले की गंभीरता के उभरते सबूतों की निगरानी करने का अनुरोध किया… साथ ही उभरती स्थिति से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया… उन्होंने कहा, ‘हमें सतर्क रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं.’ मंत्री ने कहा कि अस्पताल की तैयारियों के लिए ‘मॉक ड्रिल’ करना, निगरानी बढ़ाना और लोगों से बातचीत जरूरी है…
