उत्तरकाशी में सुरंग से फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिवाली के दिन उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन के चलते सुरंग का एक हिस्सा धंस गया, जिसके बाद अफरा तफरी मच गई… इसमें 40 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है… फिलहाल उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग पर स्थित सिल्क्यारा टनल में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है… फंसे हुए लोगों की ओर से खाने की मांग की गई, जिन्हे पाइप के थ्रू खाना भिजवाया जा रहा है… फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलवा हटाने का कार्य निरंतर जारी है… मलवा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है… फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं… टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है… टनल के अंदर यह पाइपलाइन राहत और बचाव अभियान में काफी मददगार साबित हो रही है… इसी पाइपलाइन के जरिए मजदूरों से कम्युनिकेशन स्थापित करने का काम भी लिया जा रहा है… पहले टनल में फंसे मजदूर तक संदेश भेजने के लिए कागज पर लिखे संदेश की पर्ची पाइप लाइन के जरिए भेजी गई थी और अब ठीक हादसे वाले स्थल के पास से इस पाइपलाइन को खोलकर मजदूर तक संदेशों का आदान-प्रदान किया गया है… वहीं राहत और बचाव अभियान में समन्वय के लिए 24 घंटे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है…