ओडिशा बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार, 261 लोगों की दर्दनाक मौत

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम बड़ा ट्रेन हादसा हो गया… यहां कोलकाता के पास शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल स्टेशन जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी के टकराने से ट्रेन पटरी से उतर गई… जिस वजह से इस भीषण ट्रेन दुर्घटना में अबतक 238 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 900 लोग घायल हुए हैं… रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने इस हादसे की पूरी जानकारी देते हुए बताया, हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे… उन्होंने कहा, “पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए.” अधिकारी ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई… इस भीषण ट्रेन दुर्घटना के राहत कार्यों में रेलवे, स्थानीय पुलिस और प्रशासन, एनडीआरएफ और ओडिशा आपदा राहत दल की टीमें जुटी हुई हैं… एनडीआरएफ की 7, ओडीआरएफ की 5 और दमकल विभाग की 24 टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं… और घायलों का कटक, भुवनेश्वर और बालेश्वर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है… इसके अलावा बालेश्वर के कई अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है… और हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को रेल मंत्री ने 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार मुआवजे की घोषणा की है… साथ ही पीएमओ ने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये, घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है… तो वहीं ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे… बताया गया है कि पीएम हादसे वाली जगह पर जाएंगे, साथ ही वह कटक में अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे…