अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करने के लिए चीन समय-समय पर नाकाम कोशिश करता रहता है… और एक बार फिर चीन ने अरुणाचल से जुड़ी जगहों का नाम अपने नक्शे में बदला है… चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नए नाम जारी किए… मंत्रालय की ओर से 11 जगहों के आधिकारिक नाम जारी किए गए, जिसमें दो भूमि क्षेत्र, दो आवासीय क्षेत्र, पांच पर्वत चोटियां और दो नदियां शामिल हैं… चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने इससे जुड़ी जानकारी सोमवार को दी… यह तीसरी बार है जब चीन के नागरिक मंत्रालय की ओर से अपने रेकॉर्ड में अरुणाचाल प्रदेश के नाम को बदला गया है… इससे पहले 2017 में छह और 2021 में 15 जगहों का नाम चीन ने जारी किया था… हालांकि पहले भी भारत की ओर से इसे लेकर चीन को करारा जवाब मिलता रहा है… भारत ने पहले भी चीन के इस तरह के कदम को खारिज कर दिया था… और कहा था कि यह राज्य हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा… नाम बदलने से यह तथ्य नहीं बदल जाएगा…