देश में मंकीपॉक्स के केसों से चिंता बढ़ने लगी है… केरल के बाद अब दिल्ली में मंकीपॉक्स के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं… यहां बुधवार को मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है… इस बार 31 साल की एक नाइजीरियन युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है… यह दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला है… देश में अब तक कुल नौ लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, इनमें केरल में 5 केस सामने आए हैं… जानकारी के मुताबिक देश में मंकीपॉक्स से पॉजिटिव होने वाली यह पहली महिला है… सूत्रों ने कहा कि महिला को बुखार और त्वचा पर बड़े दाने थे, जिसके बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था… इसके बाद उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए… और बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई… दिल्ली में अभी तक मंकीपॉक्स से संक्रमितों का इलाज लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में किया जा रहा है, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने तीन प्राइवेट अस्पतालों को भी मंकीपॉक्स के इलाज के लिए निर्देश दे दिए हैं…
