देश-दुनिया के लगभग हर कोने में इंटरनेट पहुंच चुका है… इस बीच भारत में इंटरनेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है… केरल देश का पहला राज्य बन गया है जिसके पास अपनी इंटरनेट की सुविधा है… केरल सरकार का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था… प्रदेश को अपना खुद का इंटरनेट मुहैया कराने के लिए सरकार ने केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क्स लिमिटेड प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, जिसे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस दे दिया है… इस बात की जानकारी खुद केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने ट्वीट करके दी… इस प्रोजेक्ट का उद्देश प्रदेश के हर नागरिक को इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराना है… मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की मदद से केरल सरकार समाज में हर किसी को इंटरनेट मुहैया कराने के अपने प्रोजेक्ट में सफल होगी… सरकार प्रदेश में गरीब परिवारों के साथ साथ सरकारी कार्यालय और स्कूलों में फ्री में इंटरनेट मुहिया कराएगी… माना जा रहा है कि इंटरनेट योजना से ट्रांसपोर्ट, मैनेजमेंट और आईटी सेक्टर में भी उछाल आएगा… मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की मदद से केरल सरकार समाज में हर किसी को इंटरनेट मुहैया कराने के अपने प्रोजेक्ट में सफल होगी…
