इंटरनेशनल कोर्ट में भारतीय जज ने किया रूस के खिलाफ वोट, किया यूक्रेन से जंग खत्म करने का समर्थन

रूस-यूक्रेन युद्ध के 21 वें दिन अंतरराष्ट्रीय अदालत ने रूस को तत्काल यूक्रेन पर हमला बंद करने का आदेश दिया है… कोर्ट ने कहा कि वह रूस के बलप्रयोग को लेकर काफी चिंतित है… अपने फैसले में आईसीजे के चीफ जस्टिस जोआन डोनोग्यू ने कहा कि रूसी संघ 24 फरवरी से यूक्रेन पर जारी मिलिट्री ऑपरेशन को तत्काल बंद कर दे… कोर्ट ने यह फैसला 13-2 की बहुमत से सुनाया है… बहुमत में आईसीजे में भारतीय जज दलवीर भंडारी ने भी अपना मत दिया… यानी दलवीर भंडारी ने रूस के खिलाफ अपना वोट दिया… आईसीजे में सिर्फ दो जजों ने रूस के खिलाफ वोट नहीं दिए, वे थे चीन और रूस के जज… भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रूस-यूक्रेन मामले में अब तक तटस्थ रहा है… रूस के साथ संवेदनशील संबंधों के कारण भारत रूस पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रहा है लेकिन अंतरराष्टीय न्यायालय में भारतीय जज का पक्ष सरकार के पक्ष से बिल्कुल अलग है… इसलिए विश्लेषक इस बात का आकलन कर रहे हैं कि दलवीर भंडारी के इस कदम को किस रूप में देखा जाए…