देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, सक्रिय मामले घटकर 42,219 हुए

बड़ी राहत की खबर है कि देश में कोरोना लहर धीमी पड़ती जा रही है… और देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4 हजार 194 नए केस सामने आए हैं जबकि 255 लोगों की मौत हो गई… वहीं, इस महामारी को मात देते हुए कल 6 हजार 208 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया… केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 6 हजार 208 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 42 हजार 219 हो गई है… वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 714 हो गई है… आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 26 हजार 328 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं… देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां गुरुवार को कोरोना के 212 नए मामले दर्ज किये गए, जबकि किसी कोविड मरीज की मौत नहीं हुई… दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण दर अब भी 0.56 प्रतिशत पर बरकरार है… और संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 18,62,467 हो गई है, जबकि इससे मरने वालों की कुल संख्या 26,140 पर बरकरार है… इसके पहले पांच मार्च और छह मार्च को भी दिल्ली में किसी कोविड मरीज की मौत नहीं हुई थी…