तिरंगे के रंग में रंगा जिन्ना टावर, अब विवाद में कूदे विधायक मुस्तफा

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जिन्ना टावर को लेकर पिछले कुछ दिनों से भारी विवाद चल रहा है… दरअसल, सड़क के बीचो-बीच मोहम्मद अली जिन्ना के नाम पर एक क्लॉक टावर है जिसको लेकर हिन्दू संगठनों की ओर से विरोध हो रहा है… अब इस विवाद में एक नया मोड़ आ गया है… गुंटूर ईस्ट के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने इसे तिरंगे के रंग में सजा दिया है और इसी टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था में लग गए हैं… गुंटूर पूर्व के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि इस संबंध में कई संगठनों ने अनुरोध किया था, जिसके बाद हमने जिन्ना टावर को तिरंगे के रंग में रंगने का फैसला किया… साथ ही, राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक पोल भी बनाया गया… उन्होंने बताया कि जिन्ना टावर पर गुरुवार को तिरंगा फहराया जाएगा…