दिल्ली में स्कूल खोलने को लेकर एक्सपर्ट कमेटी की हरी झंडी

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में भी स्कूल खोले जा सकते हैं… ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार की एक्सपर्ट कमेटी ने स्कूल खोलने को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है… बताया जा रहा है कि कमेटी की ओर से दिल्ली में सभी स्कूलों को खोलने की सिफारिश की गई है… कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में सभी तरह के स्कूल खोले जाएं और सबसे पहले बड़ी क्लासों के स्कूल खोले जाने चाहिए… इनमें 9वीं से 12वीं कक्षाएं शामिल हैं… कमेटी की इस रिपोर्ट को अगले कुछ दिनों में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सामने रखा जाएगा, जिस पर अंतिम निर्णय होगा… बता दें कि कमेटी की ओर से सिफारिश की गई है कि देश की राजधानी दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से सभी कक्षाओं के स्कूल खोले जाने चाहिए… इस कड़ी में दिल्ली में सबसे पहले बड़ी कक्षाओं के स्कूल खोले जाएं यानी सबसे पहले 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोले जाएं… इसके बाद मध्य और सबसे आखिर में प्राथमिक कक्षाओं को खोले जाए, जिसमें कक्षा 1 से 5 शामिल हों… इससे पहले 6वीं से 8वीं तक स्कूलों को खोलने को प्राथमिकता दी जाए… गौरतलब है कि दिल्ली में स्कूलों को खोलने को लेकर डीडीएमए की बैठक में कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया था… कमेटी द्वारा दी गई सलाह के मुताबिक, स्कूलों के लिए एसओपी बनाना, एसओपी का पालन करने और लागू करने के लिए स्कूलों की तैयारी पर सुझाव देना शामिल है… इसमें कहा गया था कि कमेटी द्वारा योजना का मूल्यांकन और अंतिम रूप देने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी…