Corona की रफ्तार पर ब्रेक, 40 दिन बाद 2 लाख से कम नए मामले आए सामने

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार का कहर अब थोड़ा कम होता दिखाई दे रहा है… बीते कई दिनों से भारत में कोरोना के नए मामलों का ग्राफ लगातार गिर रहा है… देश में करीब 40 दिन बाद कोरोना के एक दिन में दो लाख से कम नए केस सामने आए हैं… केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इससे पहले 16 अप्रैल को 24 घंटे में 2,17,353 नए मामलों की पुष्टि हुई थी… केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 17-18 दिन से कोविड-19 के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है. देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख से कम नए केस सामने आए हैं… जबकि 3500 से ज्यादा कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ा है… भारत में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 26 लाख से कम है… पिछले 24 घंटे में देश में कुल 1,96,427 नए केस सामने आए हैं जबकि 3,26,850 लोग पिछले 24 घंटे में कुल ठीक हुए हैं… वहीं बीते 24 घंटे में 3,511 लोगों की कोरोना संकरमण से मौत हुई है… जिसके बाद देश में देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 3,07,231 हो गया है… देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,69,48,874 है… जिनमे से 2,40,54,861 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं… और देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 25,86,782 है…