चक्रवाती तूफान tauktae ने देश के कई राज्यों में मचाई भारी तबाही

दो दिन तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ताउते अब कमजोर पड़ने लगा है… बीते दो दिनों में यह तूफान केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी तांडव मचा चुका है… इसके बाद कल देर रात यह गुजरात के तट से टकराया इस दौरान 185 किमा से लेकर 190 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं… वहीं, तेज हवाओं से लगभग 40,000 पेड़ उखड़ गए हैं और 16,500 झोपड़ियां प्रभावित हुई हैं… भारतीय नौसेना ने बार्ज P305 से एक व्यक्ति को बचाया, जो मुंबई के पास अरब सागर में चक्रवात ताउते के कारण में बह गया था… वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित राज्यों-राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के अधिकारियों से स्थिति के बारे में बात की और केंद्र से आवश्यक मदद का आश्वासन दिया… बता दें कि अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र में दो बड़ी नावों में फंसे 410 लोगों में से 132 को बचा लिया गया है… सोमवार को नौसेना ने इन लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया था, जो रातभर चला… नौसेना के जहाज आइएनएस कोच्चि और आइएनएस कोलकाता इस काम में जुटे हैं… बता दें कि इससे पहले सोमवार को तूफान के कारण महाराष्ट्र में स्थिति काफी बिगड़ गई थी…