राजस्थान-केरल समेत कई राज्यों में लगा पूर्ण लॉकडाउन, बाकी राज्य बढ़ा रहे सख्त पाबंदियां

कोरोना महामारी के गहराते संकट के बीच कई राज्यों ने और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं… लॉकडाउन की घोषणा करने वाले राज्यों की संख्या भी बढ़ती जा रही है… महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा समेत कुछ राज्यों में पहले से ही लाकडाउन लगा दिया गया है, अब केरल और राजस्थान ने भी पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया है… केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य में आठ मई की सुबह से नौ दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया है… मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि लॉकडाउन आठ मई की सुबह छह बजे से 16 मई तक लागू रहेगा… उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी… वहीं राजस्थान सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में सख्त लॉकडाउन की घोषणा की है… राज्य में महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए 10 से 24 मई तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है… आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा… बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु में भी गुरुवार सुबह चार बजे से ही सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं, जो 20 मई तक जारी रहेंगी… इसके तहत राज्य के अंदर ट्रेनों में सिर्फ इमरजेंसी सेवा से जुड़े फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है… साथ हि सरकारी दफ्तरों में 50 फीसद स्टाफ के साथ काम करने को कहा गया है… इसके साथ हि मेट्रो समेत सार्वजनिक वाहन भी 50 फीसद क्षमता के साथ चलेंगे… किराना और सब्जी की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी… हालांकि, शॉपिंग कांप्लेक्स में इन्हें भी खोलने की अनुमति नहीं होगी… उधर कर्नाटक सरकार भी महामारी को रोकने के लिए राज्य में सख्त उपायों को लागू करने पर विचार कर रही है…