RLD Chief और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का कोरोना से निधन हो गया है… पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं… 82 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है… उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है… चौधरी अजित सिंह की गिनती जाट बिरादरी के बड़े किसान नेताओं में होती थी… आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे… इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था… मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी…  जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था… और गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया…