बाबा साहब अम्बेडकर संविधान र्निमाता के साथ महान समाज सुधारक थे: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान र्निमाता के अलावे महान समाज सुधारक थे ‘ अम्बेडकर जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस जयंती समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे। सिंह ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को महान चिंतक, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता व गरीबों, शोषितो और वंचितों का मसीहा बताया। इस मौके पर लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा ने बताया कि बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भीम उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में अर्जुन राम मेंथावाल, सोम प्रकाश बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, वी सतीश केंद्रीय संगठन का आभार जताया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा संजय निर्मल द्वारा आभार जताया गया। कार्यक्रम का संचालन भोला सिंह सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री एससी मोर्चा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया को रामनरेश भारतीय द्वारा दी गई। वही रामनरेश भारतीय ने कहा कि भाजपा सही मायने में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वह लगातार उनके कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है जिसका लाभ अनुसूचित जाति और जनजातियों को मिल रहा है रामनरेश भारतीय ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर सकती है इसलिए देश का दलित भारतीय जनता पार्टी के साथ है।