BJP सांसद कौशल किशोर के बेटे ने साज‍िश के तहत खुद पर चलवाई गोली

लखनऊ के मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई घायल आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है… आयुष छठा मील में अपने साले के साथ देर रात टहलने निकला था, इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आयुष को गोली लग गई… पुलिस का दावा है कि आयुष के लाइसेंसी असलहे से ही गोली चली है, पुलिस आयुष के साले आदर्श (पत्नीो का भाई) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है… आयुष को गोली लगने की जानकारी मिलते ही सांसद कौशल किशोर पत्नी जयदेवी के साथ आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली… आयुष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है… इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है… उधर, छानबीन में सामने आया कि जिस जगह पर आयुष को गोली मारने की बात बताई गई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कोई अन्य नजर नहीं आया… पुलिस ने आयुष के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी बात बता दी… छानबीन में पता चला कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने गोली चलाई थी… आयुष अपने विरोधियों को फंसाना चाहता था… फिलहाल पुलिस इस मामले में आयुष के साले से पूछताछ कर रही है…