आरिफ नसीम खान महाराष्ट्र कांग्रेस कार्याध्यक्ष की टीम में हुए शामिल

 

महाराष्ट्र कांग्रेस में जान फूंकने के लिए हाल ही में राज्य में नयी टीम गठित की गयी। जिसमे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पाटोले को महाराष्ट्र राज्य कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही इनकी टीम में ६ कार्याध्यक्ष भी नियुक्त किये गए। जिसमे से मो. आरिफ नसीम खान को भी कार्याध्यक्ष का पद चुना गया। ज्ञात हो कि नसीम खान राज्य के पूर्व केबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। और मुंबई से ४ बार विधायक भी रह चुके हैं। एक शादी समारोह में आये नसीम खान से हमारे संवाददाता संतोष पाठक से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ” मै अपनी पार्टी का धन्यवाद देता हूँ और जनता कि सेवा के लिए हमेशा तैयार हूँ ” वहीँ इस शादी समारोह में नसीम खान ने माइक खुद हाथ में लेकर लोगों से कोरोना नियमो का पालन करने के लिए भी कहा। नसीम खान के कार्याध्यक्ष बनने से समर्थकों और कार्यकर्ताओ में जबरजस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब देखना ये है कि, नसीम खान अपनी नयी जिम्मेदारी से पार्टी को कितना ऊपर ले जाते हैं।