किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना, ट्वीट कर कही ये बात

भारत में दो महीने से जारी किसानों का आंदोलन अब दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है… पहले ही कई देशों में किसानों के आंदोलन पर चर्चा हो चुकी है अब बीते दिन अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने इसको लेकर अपना समर्थन जता दिया… साथ ही स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी किसान आंदोलन के समर्थन में आ गई हैं… राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपना समर्थन देते हुए ग्रेटा ने कहा कि वह किसानों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी हैं… किसान आंदोलन को लेकर रिहाना के ट्वीट के कुछ घंटों के भीतर ही ग्रेटा थनबर्ग ने भी समर्थन में ट्वीट किया… ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट कर लिखा, ‘हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता में खड़े हैं… बता दें कि इससे पहले अमेरिकी सिंगर रिहाना भी किसान आंदोलन का समर्थन कर चुकी हैं… रिहाना ने प्रदर्शनस्थल पर इंटरनेट सेवाओं को बंद किए जाने वाली एक खबर को शेयर करते हुए कहा, ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ रिहाने ने अपने ट्वीट के साथ #FarmersProtest भी जोड़ा है…