भारत में कोरोना के नए मामलों और इस महामारी के कारण होने वाली मौतों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है… सोमवार को कोरोना वायरस के कारण भारत में 94 लोगों की मौत हुई… 14 मई के बाद यह पहली बार है जब कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 से कम दर्ज की गई… वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,635 नए मामले सामने आए जो 2 जून के बाद सबसे कम है… मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 13,423 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए… मंगलवार को भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1.63 लाख पर आ गई है, जो कि महामारी फैलने के बाद से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का केवल 1.5 प्रतिशत है… जबकि संक्रमण से उबरने की दर करीब 97 फीसदी है… मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 1,04,48,406 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं… और कोविड-19 से प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी 100 से नीचे आ गई है… जिसके साथी ही एक दिन में कुल 94 रोगियों की मौत हुई है…
