विश्व शांति और धार्मिक सद्भावना के क्षेत्र मे विशेष योगदान – उपराष्ट्रपति

विनोद तकिया वाला

नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2019:अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक प्रख्यात जैन आचार्य लोकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भारत के उपराष्ट्रपति महामहिम श्री वैकैया नायडू ने अपने निवास स्थान पर उन्हे शुभकामनाए दी | आचार्य लोकेश ने महामहिम उपराष्ट्रपति को अहिंसा विश्व भारती की पुस्तक आह्वान भेंट की |

माननीय उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि आचार्य लोकेश जी का विश्व शांति और धार्मिक सद्भावना के क्षेत्र मे विशेष योगदान है | यह अद्भुत संयोग है कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर ही आचार्य लोकेश जी का जन्म दिन है|उन्होने कहा कि विकास के लिए शांति आवश्यक है, धार्मिक सद्भावना से ही समाज मे शांति स्थापित करना संभव है |

आचार्य लोकेश ने इस अवसर पर कहा की भगवान महावीर दर्शन से समाज मे शांति और सद्भावना स्थापित करना उनके जीवन का उद्देश्य है | जैन दर्शन के मूलभूत सिद्धान्त अहिंसा,अनेकांत और अपरिग्रह को जन जन तक पहुँचने के लिए वो सदैव प्रयासरत रहते है |

आचार्य लोकेश ने भगवान महावीर जयंती पर देश विदेश के जैन अनुयायियों को शुभकामना देते हुये कहा कि भगवान महावीर दर्शन में बहुआयामी विकास का वर्णन है | किसी समुदाय या राष्ट्र की व्यापक समृद्धि पूर्ण विकास, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और सुशासन की स्थापना के आधार पर निर्भर करती है | ये किसी भी लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए आवश्यक विशेषताएं हैं, भगवान महावीर सिद्धांतों को अपनाकर संतुलित विकास के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को खुशी सुनिश्चित की जा सकती है |

इस अवसर पर अहिंसा विश्व भारती फ़ाउंडेशन अमेरिका के चेयरमैन श्री अनिल मोंगा, जैन समाज के वरिष्ठ नेता श्री सुभाष ओसवाल, श्री मनोज जैन, श्री ललित गर्ग। अमेरिका केलिफोर्निया से श्री सुखी चहल, श्री अमरिंदर धीमान,  उपस्थित थे|