दक्षिण कोरिया ने दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव में दिया एकता का सन्देश

दक्षिण कोरिया ने दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव में दिया एकता का सन्देश

नई दिल्ली, 02 दिसंबर 2018: 12 दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव में देश – विदेश की संस्कृति का आंनद लोगो ने खूब उठाया| 01 से 10 दिसम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव में कई देशों से 900 कलाकारो ने दिल्ली के कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया| दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत सेन्ट्रल पार्क में दक्षिण कोरिया के भव्य पारम्परिक नृत्य प्रस्तुति से हुई जिसमे कोरिया के कलाकरो ने शांति और एकता का सन्देश दिया| चीन का ड्रम ओपेरा भी दर्शकों को खूब भाया| वही स्विट्ज़रलैंड के क्लौड़ला बाला और ऑस्ट्रेलिया के लार्री टी हिल की प्रस्तुति भी रमणीय थी| कोरिया का यह दल चंडीगढ़, दिल्ली के बाद 05 दिसंबर को नागालैंड में भी अपनी प्रस्तुति देगा |

दक्षिण कोरिया से आये कलाकरों की प्रतिनिधि चोए शिन -एह ने भारत का अपना यह पहला सफर बहुत ही रोचक बताया| उन्होंने कहा की सांस्कृतिक मंच एक ऐसा जरिया है जिससे आप अपना सन्देश लोगो तक सरल तरीके से पंहुचा सकते| वह 26 सालो से परफॉरमेंस देते आ रही है | इस बार उन्होंने शांति और एकता का सन्देश अपने प्रस्तुति से दिया है, जिसे दर्शकों ने बखूबी महसूस किया| वह पहले उत्तर कोरिया की नागरिक थी पर अब दक्षिण कोरिया की नागरिक है और 2015 से दक्षिण कोरिया में अपना डांस ट्रुप की स्थापना की है | वह विश्व को अपने परफॉरमेंस के जरिये कोरिया एक है का सन्देश देना चाहती है| कोरियाई दल ने दो दिनों में 12 प्रस्तुति दी|कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक किम कुम प्योंग ने कहा की इस साल उत्तर और दक्षिण कोरिया की शांति प्रक्रिया को पूरे विश्व से समर्थन मिला है| हम दोनों देशो की संस्कृतियों और कलाओं को समानताएं और विशेषताओं के साथ इन हितों का नेतृत्व करना चाहते हैं|