भाजपा नेत्री रूबी यादव का जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया गया

दक्षिणी दिल्ली -सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली प्रदेश की प्रदेश-अध्यक्षा  रूबी फोगाट यादव का जन्मदिन 14 मई को  रजौकरी गाँव स्थित उनके  कार्यालय में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।
रूबी फोगाट यादव के जन्मदिन पर पुरी दिल्ली के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा के सभी प्रदेश-पदाधिकारी, सभी 14 जिलों के जिला-अध्यक्ष, सभी मंडलों के अध्यक्ष, सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता एवम रजौकरी गाँव के बड़े बुजुर्ग, स्थानीय महिलाएँ औऱ बच्चे मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्त्ता अपने साथ होर्डिंग, बैनर, फुल माला, गुलदस्ते, बैण्डबाजा लेकर रूबी फोगाट यादव जी के रजौकरी वाले कार्यालय के बाहर सुबह से ही इंतजार कर रहे थे. यह
उनके अपने कार्यालय के बाहर  आते ही सभी ने उनका बहुत जोरदार तरीके से पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया।
रूबी यादव  ने सभी पदाधिकारियों औऱ कार्यकर्त्ताओं का सम्मान रखते हुए उनके साथ काफी दुर तक पैदल चली। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने रूबी यादव जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाये।
कार्यालय पर पहुँचकर रूबी जी ने सभी के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। अधिकतर कार्यकर्त्ता अपने साथ केक, फल फ्रूट औऱ मिठाइयाँ लेकर आये थे जिसे रूबी यादव जी ने अपने हाथो से सभी में बँटवा दिया।
रजौकरी गाँव के बड़े बुजुर्गो औऱ स्थानीय महिलाओ ने उनके जन्मदिन पर अपना आशीर्वाद एवम स्नेह दिया.
रूबी फोगाट यादव जी ने अपने जन्मदिन पर सभी के द्वारा दिये जा अपार स्नेह औऱ आशीर्वाद देने के लिये सभी आभार प्रकट किया ।