विश्व केडेट विजेता मनीषा को “ चन्दगीराम गोल्ड कप ” में 52 किलो का खिताब, पुरुषों में आसिफ बने चैंपियन

नई दिल्ली : वर्ल्ड कैडेट कुश्ती की चैंपियन महावीर स्टेडियम हिसार की मनीषा ने सातवी मास्टर चंदगीराम गोल्ड कप कुश्ती में अपनी ख्याति के अनुकूल शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 52 किलो वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया | फाइनल में उन्होंने गीतांजली अखाड़े की दीप्ति को हराया | पुरुषों के 97 किलो का स्वर्ण  चंदगीराम अखाड़े के भारतीय शैली के पारंगत पहलवान  आसिफ अहमद ने पीर सिलाना के सुमित गुलिया को हराकर हासिल किया |  महिलाओं के 67 किलोग्राम वजन वर्ग में गुजरात की खुशबू पवार ने सभी मुकाबले जीतकर खिताब पर कब्जा किया |

96 किलो का 15 से 19 वर्ष का ख़िताब अनिल मान अखाड़े के आकाश ने जयवीर अखाड़े के मोहित को हराकर हासिल किया. महिलाओं का 52 किलो का ख़िताब महावीर अखाड़े की  अंकुश ने प्रेमनाथ अखाड़े की शैलजा का हारकर अपने नाम किया | अंकुश विश्व कैडेट कुस्ती में कांस्य पदक विजेता है  11 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के 65 किलो वर्ग में प्रताप स्कूल, खरखोदा के अनिल ने चौधरी चरण सिंह केंद्र के सागर कुमार को हराकर स्वर्ण पदक जीता 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के 55 में  देवी सिंह अखाड़े की प्रतिभा ने राकेश अखाड़े की नेहा को हराकर खिताब जीता | इस आयु वर्ग के 46 किलोग्राम में मास्टर चन्दगीराम अखाड़े के तालिब और 57 किलोग्राम ग्रको रोमन में विजय पाल अखाड़े के संतोष भानु ने स्वर्ण पदक जीते | महिलाओं के 65 किलोग्राम ( 11 से 14 वर्ष ) वर्ग में दीपिका, 35 किलोग्राम ( 8 से 10 ) वर्ग में आर्य व्यायामशाला के आर्यन, 55 किलोग्राम (8 से 10) वर्ग में मास्टर चन्दगीराम अखाड़े के राहुल, 66 किलोग्राम ( 15 से 19 ) वर्ग में जयवीर अखाड़े के अजय, 60 किलोग्राम (15 से 19) वर्ग में छत्रसाल के आशीष सहरावत और 74 किलोग्राम वर्ग में जयवीर अखाड़े के तेजवीर सिंह यादव स्वर पदक जीते |

एमसीडी (उत्तर) की महापोर प्रीति अग्रवाल ने इस अवसर पर मास्टर चन्दगीराम व्यामशाला के सुधार के लिए घोषणा की | मास्टर चन्दगीराम ट्रस्ट के अध्यक्ष आर पी सिंह, जे. के. प्रोडेक्शन के रोहित चौधरी, शिवा जेम्स के शाहिल सराफ, अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर बिश्नोई ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये | ज्ञात हो कि भारत केसरी जगदीश कालीरमन अपने पिता मास्टर चन्दगीराम की याद में यह दंगल हर आयोजित करते है |