कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र में फूलो ने दिया एकता का सन्देश

7 मार्च 2018, नई दिल्ली: कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र ने फूलों की एक अनूठी प्रदर्शनी आयोजित की है जिसके उदेश्य विश्व में ‘एकीकरण, शांति और आजादी’ का सन्देश है| प्रदर्शनी में कोरिया और भारत के कलाकारों ने दक्षिण व् उत्तर कोरिया को प्रकृति के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया है| कलाकारों ने प्राकृतिक फूलो, पत्तों, स्याही, ब्रश और चावल के बने पेपर का प्रयोग किया है| प्रदर्शनी में चारो ऋतुओं की सुंदरता बखूबी दिखी है| इसमें 19 कलाकारों ने भाग लिया है, आप इसका लुफ्त 24 मार्च तक कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र में उठा सकते है|

 

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक – किम कुम प्योंग ने सभी कलाकारों को सराहा| कलाकार चोई योगहै ने कोरिया के दोनों देशों के बीच स्थित विद्रोहीकरण क्षेत्र को भी एक झील के द्वारा दिखलाया है| यह एक ऐसा डिवीजन जोन है जिसे दोनों देशो के नागरिक पार नहीं कर सकते| वही दूसरी ओर इंक पैंटिग द्वारा पंक्षियों को दिखलाया है जिनके लिए इंसान द्वारा बनाये गये इन सरहदों का कोई वजूद नहीं|

स्नेहा नेगी ने अपने इंक पेंटिंग से बनाये कलाकृति में दोनों देशो के मुख्य पहाड़ो को एक साथ उकेरा है – जिससे वह कहना चाहती है की मनुष्य ने यह भेद भाव शुरू किया है, प्रकृति सभी को एक सामान्य देखती है|

कलाकार – के चंग ने अपने इंक पेंटिंग के माध्यम से लाल और सफ़ेद फूलों को एक साथ दिखलाया है – जहा सफ़ेद फूल दक्षिण कोरिया और लाल फूल उत्तर कोरिया को दर्शाते है|

अनुप्रिया रॉय ने अपने काम में पेड़ की शाखाओं को इंक पेंटिंग में दिखलाया है| पेड़ की एक कलाकृति को इंक पेंटिग से बना कर उन्होंने उसके अलग अलग हिस्से कर दर्शाया| उनका सन्देश था की एक बार जो टहनियां टूट जाती है वो वापस जुड़ नहीं सकती पर उन टूटे टहनियों को हर इंसान अपने नजरिये से देखता है| हर कलाकार ने अपने काम के जरिये एकता का सन्देश दिया है|