ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की ऐतिहासिक पहल

* 108 बटुकों का कराया गया जनेऊ संस्कार

* हजारों की संख्या में विप्रजनों ने समारोह में भाग लिया

जबलपुर – ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की मध्य प्रदेश  की प्रदेश की संरक्षिका भगवती भारद्वाज व संयोजिका शोभा तिवारी और  जबलपुर जिला प्रमुख अनिल मिश्रा के संयोजन में प्रदेश की टीम के द्वारा 108 ब्राह्मण बच्चों (बटुको) के उपनयन संस्कार (जनेऊ) का भव्य आयोजन किया गया । जिसमे बटुकों का जनेऊ विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि विधान से कराया गया ।उसके तदुपरान्त  मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा जय परशुराम के उद्घोषो से प्रारंभ हुई।  इस अवसर पर सनाढय संगम ब्राह्मण सभा एवं संघ के द्वारा भगवती भारद्वाज व शोभा तिवारी द्वारा समाज के लिए किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिये  प्रशस्ति पत्र व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।  मध्य प्रदेश के जबलपुर के शंकर मन्दिर, मढ़िया, बरगी बस स्टेंड के पास, बरगी, में आयोजित उपनयन कार्यक्रम हजारों  की संख्या में विप्रजनों ने उत्साहपूर्ण अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। इस अवसर पर प्रदेश की संरक्षिका भगवती भारद्वाज ने बताया कि सभी बटुकों  को दहेज़ प्रथा के विरोध का संकल्प दिलाया गया कि  ” न ही दहेज़ लेंगे और न ही दहेज़ देंगे ” और साथ ही यह संकल्प भी दिलाया कि ” कभी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और जो करते है उन्हें भी समझाकर रोकेंगे ” ।
उन्होंने ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की  भविष्य की सम्भावित योजनाओं के बारे में बताया कि जल्दी ही विधवा विवाह ,निर्धन कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा जिसमे वर कन्या को नित्य प्रयोग में आने वाला सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा। विवाह का सभी खर्च संघ वहन  करेगा। उन्होंने  संघ की ही उषाकिरण शर्मा , स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष आराधना शर्मा व आरती दीक्षित द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बीएसएस की प्रदेश संयोजिका शोभा तिवारी ने  अन्य प्रान्तों से पहुँचे श्रीनाथ पाण्डेय , विजय तिवारी , बब्बन उपाध्याय , उमा शंकर त्रिपाठी , अवनीश पाण्डेय , डॉ विमल पाण्डेय ,राजेश त्रिपाठी नरेन्द्र उपाध्याय  व अन्य सहित स्थानीय गणमान्य लोगो में महेंद्र गुरु , राजेश पाठक , लकी गर्ग , प्रशांत गर्ग  , गुडडा त्रिपाठी, डा राम तिवारी , रामानुज तिवारी , समदडिया , नंदकिशोर , गोकुल प्रसाद , सुनील मिश्रा, बम-बम तिवारी , अनमोल मिश्रा , अरविंद दुबे सहित वहाँ उपस्थित हुए सभी विप्रजनों व समाज के अन्य वर्ग के लोगो द्वारा कार्यक्रम में सहयोग व सफलता व उपस्थिति  के लिए आभार जताया ।