गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले में नौशेरा स्थित सेना और सीमा सुरक्षा बल के शिविरो का दौरा किया

केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर दौरे के तीसरे दिन राजौरी जिले के नौशेरा में सेना और सीमा सुरक्षा बल के शिविरो का दौरा किया और जवानो से बातचीत की। उन्होंने युद्धविराम उल्लंघन के कारण सीमावर्ती क्षेत्रो से शिविरो में प्रवास कर रहे लोगो और छात्रो के एक समूह से भी मुलाकात की।

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने युद्धविराम उल्लंघन के दौरान मारे गए लोगो को दी जानी वाली सहायता राशि को एक लाख रूपए से बढ़ाकर पांच लाख रूपए किया है। इसके साथ ही पचास प्रतिशत से अधिक दिव्यांग वाले लोगो को भी पांच लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।

श्री सिंह ने कहा कि अधिकारियो को सीमावर्ती क्षेत्रो में रहने वाले लोगो को सुरक्षा बलो में अधिक भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रो में रहने वाले लोग हमारे लिए बेहद अहम हैं।

श्री राजनाथ सिंह ने सीमा सुरक्षा बलो के जवानो को संबोधित करते हुए कहा कि “ मैं जानता हूं कि आप लोग बेहद चुनौती भरे माहौल में काम कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि देश के प्रति प्रेम के कारण आप सुरक्षा बल में शामिल हुए।

इससे पूर्व श्रीनगर में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार जम्मू कश्मीर की समस्याओ का पांच “सी” के आधार पर समाधान करेगी। श्री सिंह ने कहा कि ये पांच “सी” करूणा, संवाद, सहअस्तित्व, विश्वास में बहाली और स्थिरता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पर्यटन अभियान शुरू करेगी।

इसके बाद श्री राजनाथ सिंह अपने दौरे में जम्मू पहुंचे और उन्होंने पनून कश्मीर सहित समाज के विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधिमंडलो से मुलाकात की।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह कल सुबह भी प्रतिनिधिमंडलो से मुलाकात करेंगे और एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री इसके बाद नई दिल्ली लौटेगें।