अखिल चीन युवा संघ (एसीवाईएफ) के निमंत्रण पर युवा मामले तथा खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने 9 जून से 13 जून 2017 तक चीन का आधिकारिक दौरा किया। 11 से 13 जून तक दौरे के मध्य शंघाई में ठहराव के दौरान शंघाई के उप-मेयर (युवा मामलों के प्रभारी) श्री सी गुआनघुई ने 12 जून के दोपहर बाद शंघाई म्युनिसिपल पीपुल्स गवर्नमेंट के परिसर में दौरे पर आये भारतीय शिष्ट मंडल का स्वागत किया।
श्री सी गुआनघुई ने श्री विजय गोयल का शंघाई में स्वागत किया तथा भारत और चीन के युवाओं के बीच आदान प्रदान बढ़ाने की आवश्यकता जताई – “चूंकि विश्व के सबसे बडे विकासशील देशों की भावी संभावनाएं इन्हीं के हाथों में हैं”। श्री विजय गोयल ने भारतीय शिष्ट मंडल के लिए की गई सर्वोत्तम व्यवस्था के लिए शंघाई म्युनिसिपल गवर्नमेंट को धन्यवाद दिया तथा शंघाई सिटी नेतृत्व को आगामी 21 जून को तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर शंघाई में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
इससे पूर्व 12 जून के पूर्वाह्न में श्री गोयल ने पूडोंग में एएनटीएस इनोवेशन सेंटर का दौरा किया जहां शंघाई से युवा उद्यमियों द्वारा संचालित स्टार्ट-अप तथा तकनीकी कम्पनियों से संबद्ध शिक्षा के इन्कुबेशन हब का प्रदर्शन किया गया था। उन्होने शंघाई झूबईक्यू यूथ लीग ब्रांच का भी दौरा किया जहां पर शंघाई के युवाओं द्वारा हथकरघा प्रशिक्षण को बढावा दिया जा रहा है।
इसके अलावा दौरे पर आये खेल मंत्री ने भारतीय संघ शंघाई के तत्वाधान में भारतीय वाणिज्य दूतावास सम्मेलन हाल में भारतीय आईटी व्यवसायियों, अग्रणी सी ई ओज्, बैंकर्स तथा सेवा क्षेत्र के पेशेवरों सहित शंघाई में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। भारतीय समुदाय के लगभग 40-50 सेवा व्यवसायी जो शंघाई से बाहर बसे हैं ने खेल तथा युवा मामलों के मंत्री श्री गोयल के साथ बातचीत में भाग लिया। भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान श्री गोयल ने शासन के तीन वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार की उपलब्धियों तथा प्राथमिकताओं व भारत में खेल और युवा आदान प्रदान को बढ़ावा देने के लिए हाल में की गई पहलों की जानकारी दी। संबोधन के पश्चात प्रश्नोत्तर स्तर रखा गया जिसके दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भारत में खेल सुविधाओं में सुधार से संबंधित मामलों पर कई प्रश्न पूछे।
इससे पूर्व 11 जून 2017 को श्री गोयल ने शंघाई शहरी योजना तथा प्रदर्शनी का दौरा किया। और 2020 तक के शंघाई के विकास की प्राथमिकताओं और विजन की जानकारी ली। ध्यान रहे श्री विजय गोयल भारत के 200 सदस्यीय युवा शिष्ट मंडल का नेतृत्व कर रहे हैं जिसके दौरे का आयोजन द्विपक्षीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के भाग के रूप में किया जा रहा है।