श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 12 पर ऑनलाइन श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

नई दिल्ली। पढ़े-बढ़े ट्रस्ट द्वारा 9 अगस्त 2026 (रविवार) को श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 12 – भक्तियोग पर आधारित अखिल भारतीय ऑनलाइन श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, संस्कृत भाषा तथा श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति श्रद्धा और जागरूकता विकसित करना था।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शहरों, जिनमें लखनऊ, गुजरात, सूरत, पुणे, चंडीगढ़, बेंगलुरु, सोनीपत और अयोध्या सहित अन्य स्थान शामिल रहे, से बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और शुद्ध उच्चारण के साथ श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पढ़े-बढ़े ट्रस्ट की ओर से उपहार एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी उनके उत्साह और सहभागिता के लिए प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

ट्रस्ट की ओर से सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से भविष्य में भी शिक्षा, संस्कृति, संस्कार एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।