भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 24.07.2017 को 46.91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेपषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 24 जुलाई, 2017 को 46.91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 21 जुलाई, 2017 को दर्ज कीमत 48.10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम रही।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 24 जुलाई, 2017 को घटकर 3023.11 रुपये प्रति बैरल हो गई,  जबकि 21 जुलाई, 2017 को यह 3093.83 रुपये प्रति बैरल थी। रूपया 24 जुलाई, 2017 को को कमजोर होकर 64.451रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 20 जुलाई, 2017 को यह 64.32 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-

विवरण     इकाई 24 जुलाई, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 21.07.2017)
कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट) (डॉलर प्रति बैरल)               46.91               (48.10)
(रुपये प्रति बैरल)             3023.11           (3093.83)
विनिमय दर  (रुपये प्रति डॉलर)               64.45               (64.32)