सुलेख अग्रवाल के नेतृत्व में दीपावली के शुभ अवसर पर एकता कैंप

दिल्ली प्रदेश भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक एवं भारतीय शिक्षा एवं खेल विकास संगठन के अध्यक्ष भाजपा नेता सुलेख अग्रवाल के नेतृत्व में दीपावली के शुभ अवसर पर एकता कैंप हैदरपुर शालीमार बाग विधानसभा में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया !
इस कार्यक्रम में सुलेख अग्रवाल ने क्षेत्र के लोगों के साथ सामूहिक रूप से दीए जलाएं तथा उपस्थित लोगों को दिए एवं मिठाइयों का वितरण भी किया !
अग्रवाल ने कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है और हम परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं की सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशियों कि बाहर आए !
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के निगम पार्षद सुधीर ठाकुर ,निगम पार्षद अंजू जैन, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन के नेता तिलकराज कटारिया, शालीमार बाग भाजपा प्रभारी गोविंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रोशन लाल कंसल, भाजपा नेता शक्ति सोनू ,श्रीराम लोक मंदिर सोलन हिमाचल प्रदेश के महंत डॉ भरत झा तथा सैकड़ों की संख्या में समाज के अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे!
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुलेख अग्रवाल के इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा अग्रवाल एक उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं ,आज दीपावली के अवसर पर वह जनभागीदारी को बल देते हुए समाज के सभी वर्गों के साथ दीपावली का यह पर्व मना रहे हैं!